Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दुखद : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक मौत

January 26, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
दुखद : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

जंगल में लकड़ी लेने गए एक 70 वर्षीय वृद्ध पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत कोटद्वार रेंज की सुखरो बीट में रविवार को ये दर्दनाक हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कांडाखाल और वर्तमान में शिवपुर निवासी बृजमोहन (70) पुत्र पंचम सिंह अपने पड़ोसी हेमेंद्र सिंह के साथ सुखरो बीट के कक्ष संख्या-2 में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान अचानक दोनों का सामना हाथी से हो गया। जान बचाने के लिए दोनों भागे, लेकिन बृजमोहन हाथी के हमले का शिकार हो गए।

हेमेंद्र सिंह किसी तरह भागकर सुरक्षित घर पहुंच गया, जबकि काफी देर तक बृजमोहन के घर न लौटने पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद बृजमोहन का शव बरामद किया गया। हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला था।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये की अग्रिम मुआवजा राशि दी जाएगी, जबकि शेष सात लाख रुपये पोस्टमार्टम के बाद प्रदान किए जाएंगे। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

Previous Post

क्राइम : जंगल में मिला दिव्यांग का शव, घास लेने गई महिला ने देखा मृतक

Next Post

बड़ी खबर : अब बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बंद

Next Post
बड़ी खबर : अब बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बंद

बड़ी खबर : अब बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य

रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य

3 months ago
रुद्रप्रयाग : भूस्खलन से दहशत, 10 परिवारों ने छोड़ा घर

रुद्रप्रयाग : भूस्खलन से दहशत, 10 परिवारों ने छोड़ा घर

5 days ago
रंगदार कोषाधिकारी : 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

बड़ी खबर: रिश्वत लेते पकड़ा गया अपर तहसीलदार का पेशगार, विजलेंस की बड़ी कार्रवाई

1 year ago
पंचायत चुनाव ब्रेकिंग : पंचायतों में आरक्षण  का रास्ता साफ, 19 जून तक चलेगी प्रक्रिया 

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव को लेकर पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया में वायरल, निर्वाचन आयोग ने दिया फर्जी करार

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.