Sunday, June 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

Breaking अंकिता भंडारी हत्याकांड : आखिरकार सीएम धामी ने दी सीबीआई जांच की संस्तुति

January 9, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
Breaking अंकिता भंडारी हत्याकांड : आखिरकार सीएम धामी ने दी सीबीआई जांच की संस्तुति
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है ।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया तथा राज्य सरकार की ओर से प्रभावी एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई, जिसका परिणाम यह रहा कि विवेचना और ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक्त को जमानत नहीं मिल सकी। SIT द्वारा गहन विवेचना के पश्चात अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई और निचली अदालत द्वारा सुनवाई पूर्ण होने पर अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पूरे प्रकरण में इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार ने आरंभ से लेकर अंत तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। साथ ही, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में भी अलग–अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन पर जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या साक्ष्य की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में उन्होंने स्वयं स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता से मुलाकात की, जिसमें बातचीत के दौरान उन्होंने मामले की CBI जांच कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अंकिता के माता–पिता के इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की CBI से जांच कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुनः दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध रहेगी।

Previous Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड : दरांती लहराकर विरोध करने वाली ज्योति अधिकारी गिरफ्तार

Next Post

अंकिता हत्याकांड‌: पुलिस के सामने पेश हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पांच घंटे हुई पूछताछ

Next Post
अंकिता हत्याकांड‌: पुलिस के सामने पेश हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पांच घंटे हुई पूछताछ

अंकिता हत्याकांड‌: पुलिस के सामने पेश हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पांच घंटे हुई पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : गंगा नदी में समाया पिकअप वाहन, एक लापता दो ने छलांग लगाकर बचाई जान

दुखद : गंगा नदी में समाया पिकअप वाहन, एक लापता दो ने छलांग लगाकर बचाई जान

10 months ago
ब्रेकिंग न्यूज : – कोर्ट का बड़ा फैसला निठारी कांड में सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर  तमाम मामलों में बरी, फांसी की सजा रद्द

ब्रेकिंग न्यूज : – कोर्ट का बड़ा फैसला निठारी कांड में सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर तमाम मामलों में बरी, फांसी की सजा रद्द

3 years ago
पर्यटन : खूबसूरत पंवाली कांठा बुग्याल उन लोगों के लिए है, जो हिमालय को देखना नहीं महसूस करना चाहते हैं

पर्यटन : खूबसूरत पंवाली कांठा बुग्याल उन लोगों के लिए है, जो हिमालय को देखना नहीं महसूस करना चाहते हैं

7 days ago
ब्रेकिंग न्यूज़:-कोटिया ने दिया राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष से इस्तीफा

ब्रेकिंग न्यूज़:-कोटिया ने दिया राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष से इस्तीफा

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
  • सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे
  • गुड न्यूज : सतपुली के शुभम नेगी बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

June 14, 2026
सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

June 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.