Wednesday, October 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

गजब : फिर ‘फौन्दया’ बनी धामी सरकार, 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’

December 14, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : धामी सरकार के मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगा सकती है मुहर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। अपने चार वर्षो के कार्यकाल से अति उत्साहित मुख्यमंत्री धामी जी ने नया ऐलान किया है, जो कि भविष्य में उनके लिए आलोचना का कारण बन सकता है।

Related posts

श्रीनगर : चाय की चुस्कियों के बीच सीएम धामी ने की जन-संवाद

श्रीनगर : चाय की चुस्कियों के बीच सीएम धामी ने की जन-संवाद

October 28, 2026
मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 2 नवंबर तक 9 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

October 28, 2026

 

करोड़ों रुपए के विज्ञापन देने के बाद अब सरकार नई पहल कर रही है। पूर्व में एक हजार करोड़ रुपए के विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार में घिर चुकी धामी सरकार अब पुन: खुद को घेरने का विकल्प देने जा रही है।

 

बहरहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसम्बर से 45 दिनों तक ‘जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में कैंम्प लगाकर आम आदमी से जुड़ी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को प्रेषित पत्र में प्रदेश में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जरूरतमंदों लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया 17 दिसम्बर से 45 दिनों तक प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में कैम्प लगाकार न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जन सामान्य से आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए उस पर कार्यवाही की जाएगी।

सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम न्याय पंचायत के स्तर पर संचालित किया जाएगा और वहां पर बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यदि कोई न्याय पंचायत बहुत बड़ी हो तो उस न्याय पंचायत में दो भागों में गांव को विभक्त करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित लोगों को केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी और कैम्प में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैम्प के उपरान्त निकट के किसी गांव में सभी अधिकारियों की ओर से भ्रमण किया जाएगा और उस गांव के सभी पात्र व्यक्तियों को केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरावाए जाएंगे। उस ग्राम पंचायत के सभी निवासीगण केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से पूरी तरह से लाभान्वित हो सकें और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह सके, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हालांकि सरकार यह भूल रही है कि कोई जागरूक युवक सूचना अधिकार के तहत इस खर्च का ब्यौरा मांगने के लिए स्वतंत्र है!

Previous Post

सराहनीय : रूद्रप्रयाग के जीतराम पौंठियाल को दिल्ली में मिला डॉक्टर भीमराव अंबेडकर फेलोशिप पुरस्कार

Next Post

भाजपा नेता की दबंगई : प्राधिकरण द्वारा सील किए गए भवन की सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य किया शुरू

Next Post
भाजपा नेता की दबंगई : प्राधिकरण द्वारा सील किए गए भवन की सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य किया शुरू

भाजपा नेता की दबंगई : प्राधिकरण द्वारा सील किए गए भवन की सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य किया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आक्रोश :  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दिया अल्टीमेटम

आक्रोश :  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दिया अल्टीमेटम

1 year ago
जखोली : आदमखोर गुलदार की एक और वारदात, महिला गंभीर घायल

जखोली : आदमखोर गुलदार की एक और वारदात, महिला गंभीर घायल

2 years ago
कामयाबी : STF के हत्थे चढ़ी जालसाज गिरोह की सरगना

कामयाबी : STF के हत्थे चढ़ी जालसाज गिरोह की सरगना

3 years ago
कबाड़ मे बवाल : लगाई 12 करोड़ की चपत, पढ़िए पूरी खबर

कबाड़ मे बवाल : लगाई 12 करोड़ की चपत, पढ़िए पूरी खबर

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर : चाय की चुस्कियों के बीच सीएम धामी ने की जन-संवाद
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 2 नवंबर तक 9 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • बड़ी खबर : नैनीताल से हल्द्वानी हाईकोर्ट शिफ्ट करने का प्रस्ताव खारिज, 30 हेक्टेयर वन भूमि ट्रांसफर को नहीं मिली मंजूरी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीनगर : चाय की चुस्कियों के बीच सीएम धामी ने की जन-संवाद

श्रीनगर : चाय की चुस्कियों के बीच सीएम धामी ने की जन-संवाद

October 28, 2026
मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 2 नवंबर तक 9 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

October 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.