Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बच गए अधिशासी अभियंता घायल हुई सवारी

September 26, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बच गए अधिशासी अभियंता घायल हुई सवारी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रूद्रप्रयाग। जनपद के जखोली विकासखण्ड के मयाली-रणधार मोटर मार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह 8:00 बजे करीब बांगर पट्टी के टैक्सी चालक संतोष कुमार बोलेरो वाहन नंबर UK 13 TA 0624 से जखवाड़ी गांव से मयाली आ रहे थे। वाहन में चालक समेत कुल 6 सांवरिया सवार थी। इसी दौरान मायली से आधा किलोमीटर पहले लोक निर्माण विभाग की सड़क धंसी सी हुई है, जिस कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, लेकिन चालक ने सूझबूझ से वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। इस हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों का विवरण
भादी देवी(59), शुकरी देवी (50), अंगद(23),रूपदेई(40), भारती (20), अमीषा (17)

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

इनमें चार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कियागया है। सभी लोग जखवाडी गांव के निवासी थे।

लोक निर्माण विभाग कर रहा बड़े हादसे का इंतजार

बीते दिनों बरसात के चलते मयाली-जखोली मोटर मार्ग पर मयाली इंटर कॉलेज के आगे सड़क का पुस्ता ढह चुका था, जिसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने  लोक निर्माण विभाग से कई बार की थी। भ्रष्टाचार का घर बन चुका यह विभाग सुनने को तैयार नहीं। विभागीय लापरवाही के चलते सड़क इतनी संकरी हो चुकी है की बड़े वाहनों के ड्राइवर स्वयं की और सवारी की जान खतरे में रखकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।

मयाली प्रधान हरीश पुंडीर, जो कि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने लोग निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व में विभाग को कई बार सूचना दी गई थी कि आपदा ग्रस्त पुस्ता निर्माण किया जाए, कई बार अवगत कराने के बाद भी विभाग आंख, नाक ,कान बंद किए विकलांग बना है।
यदि इस स्थान पर कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी।
उन्होंने बताया जी लाखों की लागत से मयाली बाजार में पार्किंग बनी गई है, जिसका मलवा दो साल से नहीं हटाया गया है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द एक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Previous Post

बड़ी खबर : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किया बाहरी आउटसोर्सिंग एजेंसियों से भर्ती का विरोध

Next Post

बड़ी खबर : आखिर हो ही गया IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर

Next Post
बड़ी खबर : आखिर हो ही गया IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर

बड़ी खबर : आखिर हो ही गया IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आक्रोश : शिक्षक ने लिखा खून से प्रधानमंत्री को पत्र, जानिए वजह

आक्रोश : शिक्षक ने लिखा खून से प्रधानमंत्री को पत्र, जानिए वजह

11 months ago

अभी-अभी : उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर बना चर्चा का विषय

2 years ago
चमोली एवलांच : आईटीबीपी ने 33 मजदूरों को निकाला सुरक्षित, 22 अभी भी लापता

चमोली एवलांच : आईटीबीपी ने 33 मजदूरों को निकाला सुरक्षित, 22 अभी भी लापता

1 year ago
बड़ी खबर : रिश्वतखोर वन दरोगा को तीन साल का कठोर कारावास, जुर्माना अलग से

कार्यवाही : रिश्वत लेते कानूनगो को विजीलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.