Thursday, April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

खबर का असर : जहर की तस्करी के मामले में मेनका गांधी ने लिखा मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र, सचिवालय में हड़कंप

September 12, 2025
in Uncategorized, एक्सक्लूसिव
0
खबर का असर : जहर की तस्करी के मामले में मेनका गांधी ने लिखा मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र, सचिवालय में हड़कंप
Share on FacebookShare on Whatsapp

आपके प्रिय न्यूज़ पोर्टल ‘उत्तराखंड डिटेल’ की खबर का एक बार फिर जोरदार असर हुआ है। बीते 9 सितंबर को ‘उत्तराखंड डिटेल’ में एक खबर प्रकाशित की थी,
हरिद्वार जिले के रुड़की में दिल्ली से पहुंची पीपुल्स फॉर एनिमल की टीम ने वेनम सेंटर पर छापा मारा। टीम ने यहां से 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप बरामद किए थे ,सभी सांपों को टीम अपने साथ ले गई है। हालांकि टीम को मौके पर वेनम सेंटर का संचालक नहीं मिला, सिर्फ केयर टेकर ही मिला। बताया जा रहा था कि वेनम सेंटर अवैध रूप से बिना अनुमति चलाया जा रहा था।

इस खबर का संज्ञान मेनका गांधी ने लिया है।

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

उत्तराखंड में अवैध रूप से सांपों को रखने और फिर इसके जहर का अवैध कारोबार करने का मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है। वैसे तो पहले ही हरिद्वार डीएफओ कार्यालय और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन इस मामले में संदेह के घेरे में है, लेकिन अब मेनका गांधी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन को जो पत्र लिखा है, उसने तो पूरे सिस्टम को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।बड़ी बात ये है कि मेनका गांधी ने जो पत्र लिखा है, उसमें हरिद्वार के डीएफओ और एसडीओ पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मेनका गांधी ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र लिखकर हरिद्वार के डीएफओ और एसडीओ को तत्काल निलंबित करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।

पिछले कई दिनों से लगातार अवैध रूप से विष केंद्र के संचालन की जानकारी डीएफओ हरिद्वार को दे रही थीं। इसके बावजूद डीएफओ हरिद्वार और एसडीओ ने इस केंद्र पर कार्रवाई करने से बचने की कोशिश की।

पत्र में लिखा गया है कि ‘डीएफओ हरिद्वार ने पहले इस केंद्र के राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकार क्षेत्र में होने की बात कही और फिर उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए’ मेनका गांधी ने ये भी आरोप लगाया कि ‘जब राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी जिम्मेदारी हरिद्वार डीएफओ पर टाल दी’।

बड़ी बात ये है कि इस केंद्र पर जब छापेमारी की गई तो केंद्र का संचालक फरार हो गया और सांप का जहर भी बरामद नहीं हो पाया। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी का आरोप है कि ‘इसकी वजह यही है कि वन विभाग ने पहले ही आरोपी को छापे की जानकारी दे दी थी।’

“इस मामले में जो पत्र हमें मिला है, उसके आधार पर संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को यथोचित एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं.”- आनंद वर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखंड

Previous Post

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को 3 साल की जेल

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आगाज, 23 सितंबर से होगा टूर्नामेंट

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आगाज, 23 सितंबर से होगा टूर्नामेंट

बड़ी खबर : उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आगाज, 23 सितंबर से होगा टूर्नामेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अच्छी खबर  : धामी सरकार का सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को तोहफा, बोनस, डीए व मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी

ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले, इन मुद्दों पर लगी मुहर

1 year ago
आज है चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

आज है चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

2 months ago
अवसर :- UKPSC ने घोषित की PCS-J मुख्य परीक्षा की तिथि

अवसर :- UKPSC ने घोषित की PCS-J मुख्य परीक्षा की तिथि

3 years ago
हाईकोर्ट न्यूज : हाई कोर्ट ने मोबाइल पर रिकॉर्डिंग को लेकर कहीं यह बड़ी बात……..

हाईकोर्ट न्यूज : हाई कोर्ट ने मोबाइल पर रिकॉर्डिंग को लेकर कहीं यह बड़ी बात……..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू
  • रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के बाद तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट समस्त श्रद्धालुओं के खुले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.