कुमाऊं। उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त पकड़ रखने वाली एवं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के असामयिक निधन से पूरे कुमाऊं में शोक की लहर व्याप्त है, तेजतर्रार विधायक की पत्नी के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है। यहां अल्मोड़ा जनपद के
द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष 63 वर्षीय उमा बिष्ट का नोयडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को श्मशान नौलाकोट, द्वाराहाट में किया जाएगा। स्व. उमा द्वारहाट ब्लाक के रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रहीं थीं। नौ जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित तमाम नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।