Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : यहां मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 1708 मुर्गियों को मार कर गहरे गड्ढे में दफनाया

August 25, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : यहां मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 1708 मुर्गियों को मार कर गहरे गड्ढे में दफनाया
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देश में लगातार पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रही है। जिस कारण मीट व्यवसाईयों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रविवार को शक्तिगढ़ के एक पोल्ट्री फ़ार्म की 1708 मुर्गियों को मारकर गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है।

उधम सिंह नगर जिले में बर्ड फ्लू के मामले ने प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सितारगंज तहसील के शक्तिगढ़ स्थित एक मुर्गी फ़ार्म में बीते 21 अगस्त को बड़ी संख्या में मुर्गियों के मरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल जाँच के आदेश दिए।

पशुपालन विभाग की टीम ने मृत मुर्गियों के सैंपल लेकर उन्हें भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) भेजा था। 23 अगस्त को आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने बिना देर किए कदम उठाए। रविवार को जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग, और नगर निकाय की एक संयुक्त टीम ने पोल्ट्री फ़ार्म में पहुँचकर सभी 1708 मुर्गियों को वध कर दिया और उन्हें एक गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। इसके बाद पूरे फ़ार्म को सैनिटाइज भी किया गया।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद, जिलाधिकारी ने अधिनियम की धारा-20 के तहत आदेश जारी कर पोल्ट्री फ़ार्म के एक किलोमीटर के दायरे को “संक्रमित क्षेत्र” और दस किलोमीटर की परिधि को “सतर्कता क्षेत्र” घोषित किया है। अगले तीन महीनों तक इस पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी और सैंपलिंग की जाएगी ताकि संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर प्रभावित और आसपास के इलाकों में नियमित जाँच करें। साथ ही, स्थानीय मुर्गी पालकों को भी सतर्क रहने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा गया है। यह कदम बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

उत्तरकाशी : हर्षिल घाटी में बोल्डरों की बौछार, भागीरथी का बहाव रूकने से बनी झील, भय और दहशत में लोग

Next Post

हरिद्वार : फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Next Post
हरिद्वार : फैक्ट्री में लगी भीषण आग

हरिद्वार : फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: रेड क्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

बड़ी खबर: रेड क्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

3 years ago
बड़ी खबर: रोपवे हुआ बंद,पर्यटकों में मची चीख पुकार

बड़ी खबर: रोपवे हुआ बंद,पर्यटकों में मची चीख पुकार

3 years ago

लकवा : कहीं आप तो नहीं होने जा रहे इस बीमारी का शिकार, जानिए एम्स विशेषज्ञ से लक्षण और बचाव 

3 years ago

बड़ी खबर :जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड ने की पत्रकार गजेन्द्र रावत पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग, बीकेटीसी ने दर्ज कराया था झूठा केस 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.