Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : रोडवेज का भ्रष्ट महाप्रबंधक भूपेंद्र कुमार निलंबित, सरकारी 59 लाख 82 हजार रुपए परिवार के खाते में किए जमा

August 10, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : रोडवेज का भ्रष्ट महाप्रबंधक भूपेंद्र  कुमार निलंबित, सरकारी 59 लाख 82 हजार रुपए परिवार के खाते में किए जमा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड परिवहन निगम ने उप महाप्रबंधक (वित्त) भूपेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मुकदमा संख्या 9/2025 दर्ज है। वर्तमान में इस मामले की विवेचना चल रही है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रीना जोशी द्वारा 8 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तराखंड परिवहन निगम अधिकारी सेवा (सामान्य) विनियमावली, 2009 के भाग-पांच के विनियम 77 के तहत की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन की अवधि में भूपेंद्र कुमार को वित्तीय नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता, अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर, तथा पात्र होने पर महंगाई भत्ता और अन्य अनुमन्य प्रतिकर भत्ते दिए जाएंगे।

हालांकि इन भत्तों का भुगतान तभी किया जाएगा जब वह लिखित प्रमाण पत्र देंगे कि निलंबन के दौरान वे किसी अन्य सेवा, व्यापार, वृत्ति या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। निगम का कहना है कि यह कार्रवाई सेवा नियमों और पारदर्शिता की नीति के तहत की गई है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड परिवहन निगम के डीजीएम (वित्त) भूपेंद्र कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने अनुबंधित बस आपरेटरों और ढाबा संचालकों से भुगतान के बदले रिश्वत मांगने के
मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

सीएम धामी की मंजूरी के बाद ही आय से अधिक सम्पत्ति व भ्र्ष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया। बीते दो साल से इस चर्चित मसले पर कार्रवाई चल रही है। इस मामले में 17 जुलाई को भूपेंद्र पर भ्रष्टाचार का मुकद‌मा दर्ज किया गया था।

इस बीच, भूपेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। साथ ही अदालत ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे जांच में सहयोग करें और बिना अनुमति देश से बाहर न जाएं।नैनीताल लोकल गाइड

विजिलेंस ने अपनी जांच में कहा है कि भूपेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 59 लाख 82 हजार 300 रुपये अवैध रूप से जमा हुए हैं।

Previous Post

मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी भीषण वर्षा

Next Post

रूद्रप्रयाग : निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य विमला देवी भाजपा मे शामिल, भाजपा को मिलता दिख रहा बहुमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: शराब के ठेके पर ठनी। मेयर और विधानसभा अध्यक्ष आमने-सामने

बड़ी खबर: शराब के ठेके पर ठनी। मेयर और विधानसभा अध्यक्ष आमने-सामने

3 years ago

Obama Visits Bali, Expected To Promote Indonesian Tourism

4 years ago
दून नगर निगम में महाघोटाला : कागज़ों पर बनाई सड़क, बोर्ड भी लगाया ,भुगतान भी पूरा

दून नगर निगम में महाघोटाला : कागज़ों पर बनाई सड़क, बोर्ड भी लगाया ,भुगतान भी पूरा

4 months ago
दुखद खबर:खाई में गिरी बस, चालक की मौत

दुखद खबर:खाई में गिरी बस, चालक की मौत

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.