Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

वाह रे गणेश जोशी : रातों-रात उजाड़ दी हरी-भरी बगिया, उद्यान घोटाले से भी नीयत नहीं भरी

August 3, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
वाह रे गणेश जोशी : रातों-रात उजाड़ दी हरी-भरी बगिया, उद्यान घोटाले से भी नीयत नहीं भरी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

काफी समय से विवादों में रहे उद्यान मंत्री गणेश जोशी के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। माननीय ने रातों-रात क्या-क्या गुल खिलाए हैं, यह मीडिया को पता है, लेकिन सरकार क्यों अनदेखी कर रही है।
विवादों में चल रहे उद्यान मंत्री गणेश जोशी के चमचों का एक और नया खुलासा सामने आया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

जिला मुख्यालय रुद्रपुर से सटे गंगापुर रोड फुलसुंगी क्षेत्र में ऐसा एक मामला सामने आया है, जहाँ एक सुनियोजित साजिश के तहत एक हरा-भरा बाग रातोंरात उजाड़ दिया गया।

बिना अनुमति काट दिये आम और लीची के 78 पेड़

यह बाग खसरा संख्या 390 में दर्ज था, जो चन्द्रकांता सिंह पत्नी अमरनाथ सिंह के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर आम के 70 और लीची के 8 फलदार वृक्ष मौजूद थे। वर्षों से यह बाग हरियाली और उत्पादकता का प्रतीक बना हुआ था लेकिन अब यह मैदान में तब्दील हो चुका है। इस बाग को साफ करने के पीछे की मंशा साफ है, जमीन को कॉलोनी के रूप में विकसित करना और ज़मीन के हर टुकड़े से पैसा निकालना लेकिन सवाल यह है कि जब पेड़ काटने की अनुमति ही नहीं मिली थी तब यह सब हुआ कैसे?

सूत्रों के अनुसार, भू-माफिया ने उद्यान विभाग की मिलिभगत के चलते इस बाग को काटने की अनुमति मिली थी। नियमों के अनुसार एक समिति गठित कर स्थल का निरीक्षण कराया, लेकिन निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि सभी पेड़ स्वस्थ हैं, फल देने की स्थिति में हैं और किसी प्रकार की जनहानि का कारण नहीं बन रहे इसके आधार पर उद्यान विभाग ने अनुमति देने से इनकार कर दिया इसके बावजूद उक्त कॉलोनाइज़र ने न केवल सभी पेड़ों की छंटाई करवाई, बल्कि फिर योजनाबद्ध ढंग से पेड़ों को काटकर ज़मीन को समतल कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि उद्यान विभाग को इस पूरे कृत्य की भनक तक नहीं लगी न ही विभाग की निगरानी टीम सक्रिय हुई और न ही जिला प्रशासन या विकास प्राधिकरण ने कोई संज्ञान लिया ऐसा प्रतीत होता है जैसे पूरे सरकारी तंत्र ने आंख मूंद रखी थी या जानबूझकर आंखें मूंदी गई थीं जब इस अवैध कटाई की जानकारी क्षेत्रवासियों को हुई तब उन्होंने खुद उद्यान विभाग को शिकायत भेजी जिसके बाद विभाग ने जांच की बात कही लेकिन अभी तक किसी भी स्तर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जबकि पेड़ों के कटान का यह मामला बेहद गंभीर है।

मामले में संदेह की सुई हाल ही में 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह की ओर घूम रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह साजिश उनकी मौन सहमति और विभागीय मिलीभगत से ही पूरी की गई पेड़ों की छंटाई से लेकर काटे जाने तक की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध और सधी हुई थी जिससे यह साफ होता है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी कार्रवाई थी।

इस कटाई के बाद अब ज़मीन पर अवैध कॉलोनी काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए भू-माफिया प्लॉटिंग और बुकिंग की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी ओर उद्यान विभाग इस पूरे मामले में केवल जुर्माना वसूल कर खानापूर्ति करने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है, मानो 78 फलदार पेड़ों की हत्या सिर्फ एक आर्थिक हर्जाना भरकर माफ की जा सकती हो।

क्षेत्र के लोग लोग पूरी घटना से आक्रोशित है। उनका कहना है कि जब शासन-प्रशासन और विभाग ही आंख मूंद लें तो पर्यावरण संरक्षण जैसे शब्द केवल भाषणों की शोभा बनकर रह जाते हैं। एक हरे-भरे बाग का इस तरह से अवैध रूप से उजड़ना केवल पर्यावरण के साथ नहीं जनविश्वास के साथ भी एक विश्वासघात है।

Previous Post

दुखद : गंगा नदी में समाया पिकअप वाहन, एक लापता दो ने छलांग लगाकर बचाई जान

Next Post

बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

Next Post
बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

नाफरमानी : सब्जी व्यापारियों में नहीं रहा जिलाधिकारी का भी डर

नाफरमानी : सब्जी व्यापारियों में नहीं रहा जिलाधिकारी का भी डर

3 years ago
शर्मनाक : 55 वर्षीय अधेड़ ने मूकबधिर युवती से किया दुष्कर्म

शर्मनाक : 55 वर्षीय अधेड़ ने मूकबधिर युवती से किया दुष्कर्म

9 months ago
Good news : देवेन्द्र प्रसाद चमोली को मिलेगा विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Good news : देवेन्द्र प्रसाद चमोली को मिलेगा विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

1 year ago
केदारनाथ उपचुनाव : मतदान शुरू, 90,875 मतदाता करेंगे 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

केदारनाथ उपचुनाव : अगस्त्यमुनि मे कड़ी सुरक्षा, कल होनी है मतगणना

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव
  • केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.