Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : ‘लोकरत्न हिमालय’ सम्मान से सम्मानित हुए देहरादून डीएम सविन बंसल

July 7, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : ‘लोकरत्न हिमालय’ सम्मान से सम्मानित हुए देहरादून डीएम सविन बंसल
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। असाधारण निर्णयों एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को लोकरत्न हिमालय सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें पारम्परिक पर्वतीय वाद्य यंत्र रणसिंघा व ढोल दमाऊ का प्रतीक चिन्ह, अभिनन्दन पत्र तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा अपने 29 वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया । पदमश्री प्रीतम भरतवाण, गायिका मीना राणा, राज्य आन्दोलनकारियों समेत अनेक प्रतिष्ठित लोगों के हाथों से जिलाधिकारी को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने लोक गीतों से समां बांध दिया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 

सम्मान ग्रहण करने पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने सम्मान के लिए संस्था और उत्तराखण्ड की जनता का धन्यवाद किया। कहा कि सम्मान कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील बनाता है। जिलाधिकारी के कार्यक्रम स्थल पर आगमन पर ढोल दमाऊ से उनका स्वागत किया गया ।

उल्लेखनीय है कि 1997 से प्रारम्भ किए सम्मान के तहत संस्था अब तक लोकसेवा, संस्कृति, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक विभूतियों को सम्मान प्रदान करती आ रही है। संस्था अब तक अंग्रेजी के प्रसिद्ध उपन्यासकार रस्किन बॉड, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, जागर सम्म्राट प्रीतम भरतवान, प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी के पिता शिक्षविद्ध एवं साहित्यकार हरिदत्त भट्ट शैलेश समेत पर्यावरण, लोकसेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान दे चुकी है।

दून पुस्तकालय के प्रेक्षागृह में आयाजित समारोह में उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रदीप भण्डारी ने यहाँ अपने सम्बोधन में दी। उन्होनें बताया कि देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यभार संभालते ही दिन रात सक्रिय रहकर स्वास्थ्य केन्द्रों की कार्यशैली में सुधार करना हो. भिक्षावृत्ती मुक्ति अभियान चलाकर 132 बच्चों को भिक्षावृत्ती से हटाकर उन्हें स्कूल भेजकर नया जीवन प्रदान करना हो, फरियादी बुजर्गों और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क सारथी वाहन सेवा शुरू करना हो. दशकों से पीड़ित अनेक भूमि मालिकों को उनका हक दिलाना, कई साल उत्पीडित एक विधवा के घर को बैंक के बंधन से 3 दिन में मुक्ति दिलाना हो, आईएसबीटी में असंभावी जलभराव का समाधान करना हो, सम्मान देकर राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों के हक के लिए कार्य करना हो, वृद्ध महिला एवं सामान्य नागरिक को अभिवादन के साथ पहले सुनना आदि उनके ऐसे दर्जनों असाधारण निर्णय एव उत्त्कृष्ट कार्य आज जनता के सम्मुख हैं। राज्य की जनता, आन्दोलनकारियों और शहीदों ने भी ऐसे अधिकारियों की कल्पना की थी।

लोकरत्न हिमालय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था का आभार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि मै इतने बडे सम्मान का ऋण कैसे चुकाऊंगा, यह मै नही जानता। परंतु यह सम्मान मेरे लिए एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन से मुझे जन सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने इस सम्मान को उन सब प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं को समर्पित किया, जो निरंतर सम्मरपर्ण भाव से जन सेवा के प्रतिबद्वता के साथ काम करते है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की सेवा हमारी जिम्मेदारी है। इस सम्मान से हमें पब्लिक सर्विसेज में और भी अधिक संवेदना और प्रतिबद्वता लाते हुए अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने की आवश्यकता है। कहा कि पब्लिक सर्विस केवल प्रशासनिक सेवा में रहकर ही नही, बल्कि जो जिस फील्ड में है, उस फील्ड में अपने नैतिक दायित्वों निर्वहन करते हुए भी की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने नए दौर में तेजी से फैल रहे सामाजिक विकारों पर चितंा जाहिर की। उन्होंने बच्चों को अपनी लोक संस्कृति, परंपरा के साथ घर परिवार और कम्यूनिटी कल्चर से जोड़ने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि किसी भी बच्चे का सबसे बडा प्रशिक्षण संस्थान उसका परिवार, परिवार के सदस्य और समुदाय के बुजुर्ग होते है। उनके साथ हमारा उठना बैठना और समय बिताना कम होता जा रहा है। इसके चलते जितने भी सामाजिक विकार है वो आज तेजी से अपनी जगह बनाते जा रहे है। उन्होंने बच्चों को अपनी लोकल संस्कृतिक से जोड़ने की बात कही। कहा कि लोकल संस्कृति ही किसी बच्चे के व्यक्तित्व और जीवन को प्रभावित करती है और उसे सशक्त बनाने में मदद करती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री प्रीतम भरतवाण, प्रसिद्ध गायिका मीना राणा, राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी व प्रदीप कुकरेती, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी व शूरवीर भण्डारी आदि ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना की तथा उन्हें सम्मानित होने पर बधाई दी। इससे पूर्व नवोदित लोक गायिका मीना आर्य तथा हेमंत बुटोला की टीम ने अनेक पारम्परिक लोकगीत प्रस्तुति देकर प्रेक्षागृह में शानदार सांस्कृतिक छटा बिखेरी। प्रेक्षागृह जिले के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं संस्था प्रमुखों से खचाखच भरा रहा । कार्यक्रम का संचालन मोहसिन अहमद तन्हा व रवि सिंह द्वारा किया गया ।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर मुख्य कोषाधिकारी और कोषागार की जमानत पर हुई सुनवाई, यह रहा फैसला

Next Post

पंचायत चुनाव : प्रधान प्रत्याशी के घर नहीं था शौचालय, नामांकन हुआ रद्द

Next Post
ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

पंचायत चुनाव : प्रधान प्रत्याशी के घर नहीं था शौचालय, नामांकन हुआ रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

श्रीनगर : मालढैया के पास सड़क हादसा, साइकिल सवार खाई में गिरा

श्रीनगर : मालढैया के पास सड़क हादसा, साइकिल सवार खाई में गिरा

2 months ago
बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के गज द्वार पर पहली बार लहराया तिरंगा

बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के गज द्वार पर पहली बार लहराया तिरंगा

3 years ago
बड़ी खबर : आबकारी विभाग में हलचल, 10 निरीक्षकों के तबादले

बड़ी खबर : आबकारी विभाग में हलचल, 10 निरीक्षकों के तबादले

1 year ago
बद्री केदार यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष ने ली अहम बैठक

बद्री केदार यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष ने ली अहम बैठक

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.