Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी को हीरोइन बनाने के नाम पर 4 करोड़ की ठगी

June 20, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी को हीरोइन बनाने के नाम पर 4 करोड़ की ठगी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री आरुषि निशंक को फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा दिया गया। मुंबई की एक फिल्म निर्माता कंपनी के डायरेक्टर ने इस एवज में आरुषि से 4 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी आरुषि निशंक ने अपने पति अभिनव पंत के माध्यम से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में आरुषि निशंक ने बताया कि वह फिल्म जगत में फिल्मों का निर्माण व एक्टिंग का काम अपनी एक साझेदारी फर्म हिमश्री फिल्मस के माध्यम से काम करती हैं। मानसी वरुण बागला एवं वरुण प्रमोद कुमार बागला निवासी फेयरी लैंड, 10 रोड कैफी आजमी पार्क जेबीपीडी जुहु मुंबई, महाराष्ट्र ने उनके देहरादून स्थित आवास में आकर संपर्क किया व अपना परिचय मिनी फिल्मस प्रा.लि. के डायरेक्टर बताते हुए दिया।

दोनों ने बताया कि वह हाल ही में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ नाम की एक हिंदी फिल्म का निर्माण अभिनय जगत के सुप्रसिद्ध सितारे शनाया कपूर एवं विक्रांत मेस्सी के साथ करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री का भी प्रमुख रोल है। यदि इस रोल को वह अदा करती हैं तो इससे उन्हें फिल्म जगत में अत्यधिक ख्याति व मुनाफा प्राप्त होगा। साथ ही कहा कि यह रोल तभी दिया जाएगा, जब इस फिल्म में 5 करोड रुपये स्वयं की फर्म से या अपने किसी जानकार से निवेश कराए जाएंगे। इस निवेश से 20 प्रतिशत मुनाफे में भी उनकी भागीदारी होगी। मुनाफा 5 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

मानसी और वरुण ने यह भी कहा कि अपने महत्वपूर्ण रोल की स्क्रिप्ट वह अपनी इच्छा से फाइनल कर सकती हैं। यदि रोल पसंद नहीं आया तो हिमश्री फिल्मस प्रा.लि. को दिए जाने वाले 5 करोड़ रुपये 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस लौटा दी जाएगी। आरुषि निशंक ने बताया प्रलोभन में आकर उन्होंने 9 अक्टूबर 2024 को मिनी फिल्मस प्रा.लि. एवं फर्म हिमश्री फिल्मस के मध्य एक एमओयू साइन कराकर 10 अक्टूबर 2024 को 02 करोड ठग लिए। इसके कुछ दिनों बाद आरोपियों ने एमओयू की शर्तों के विपरीत जाकर अलग-अलग तरह के दवाब बनाकर 19 अक्टूबर 2024 को 1 करोड रुपये और 27 से 30 अक्टूबर 2024 के बीच 1 करोड़ रुपये और ठग लिए।

मानसी और वरुण ने यह भी आश्वस्त दिया था कि वह उन्हें अपने ऑफिशियल पेज एवं इन्स्टाग्राम से प्रमोट करेंगें तथा दोनों फिल्म प्रोड्यूसर मानसी वरुण बागला एवं वरुण प्रमोद कुमार बागला ने जिस समय झांसा देकर पहली किश्त के रूप में 02 करोड रुपये ठगे थे, उस समय इन लोगों ने यह वायदा किया था कि प्रमोशन व स्क्रिप्ट फाइनल करने के बाद उनसे बाकी के 2 करोड रुपये की दूसरी किश्त लेंगे, लेकिन दोनों फिल्म प्रोड्यूशर ने ना तो उनका प्रमोशन कराया और ना ही इस फिल्म में रोल व स्क्रिप्ट को फाइनल किया, जबकि धोखाधडी कर उनसे 4 करोड़ रुपये ठग लिए। शहर कोतवाल चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों मानसी और वरुण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

बड़ी खबर : बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस के तबादले, बदले गए पौड़ी ,चंपावत, उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग के डीएम 

Next Post

बिग ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इन तिथियों को दो चरण में होंगे चुनाव

Next Post
पंचायत चुनाव : 1 जून को समाप्त हो रहा प्रशासकों का कार्यकाल, क्या समय पर हो पाएंगे चुनाव!

बिग ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इन तिथियों को दो चरण में होंगे चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खौफनाक : गर्भवती महिला सहित तीन दलितों की हत्या करने वालों के घरों में लगाई आग….

खौफनाक : गर्भवती महिला सहित तीन दलितों की हत्या करने वालों के घरों में लगाई आग….

3 years ago
बड़ी खबर :उत्तराखंड सरकारी कर्मियों के वेतन की अब हर 5 साल में होगी जाँच, रिटायरमेंट से पहले रिकवरी

गजब : वर्दी धारी से ठगों ने की ठगी, खाते से 8 लाख रुपए उड़ाए

7 months ago
बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी से बढेगी ग्लोबल समिट की भव्यता

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी से बढेगी ग्लोबल समिट की भव्यता

3 years ago
हैसियत : सैकड़ों हेक्टेयर के स्वामी महंत देवेंद्र दास का 3 बिस्वे के लिए ईमान क्यों डोलेगा…….

हैसियत : सैकड़ों हेक्टेयर के स्वामी महंत देवेंद्र दास का 3 बिस्वे के लिए ईमान क्यों डोलेगा…….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.