Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सराहनीय : आर्किटेक्ट दंपति ने नशीले भांग के पौधे से बनाया इको फ्रेंडली होम स्टे

May 25, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
सराहनीय : आर्किटेक्ट दंपति ने नशीले भांग के पौधे से बनाया इको फ्रेंडली होम स्टे
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

क्या आपने भांग (एक तरह काय नशीला पौधा) के रेशे से बने घर के बारे में सुना है? चौंकिए मत! उत्तराखंड में एक आर्किटेक्ट दंपति ने यह कारनामा कर दिखाया है। आर्किटेक्ट नम्रता कंडवाल और गौरव दीक्षित ने पौड़ी गढ़वाल जिले में दो साल की कड़ी मेहनत के बाद, इस इको-फ्रेंडली होम स्टे को तैयार किया है। यह अनोखा घर ऋषिकेश से 35 किलोमीटर दूर है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

नम्रता और गौरव ने पौड़ी गढ़वाल जिले के फलदाकोट मल्ला गांव में यह होम स्टे तैयार किया है। इस छोटे से गांव में शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर लोग समय बिताने आते हैं। पहाड़ों पर बसे इस गांव में पहुंचने के लिए मुसफ़िरों को 40 मिनट की ट्रैकिंग करनी पड़ती है।

गौरव और नम्रता ने यह अनोखा होमस्टे मुख्य रूप से हेम्प-आधारित वस्तुओं की मदद से तैयार किया है। इस ‘हिमालयन हेम्प इको स्टे’ में, हेम्प (भांग) के पौधे के इस्तेमाल से न केवल फर्श और दीवार बनाई गई है, बल्कि इसकी छत और अंदर की कई वस्तुओं को बनाने में भी इसका उपयोग हुआ है।

नम्रता कहती हैं, “हम पारंपरिक सीमेंट से घर बना रहे थे। लेकिन हम दोनों जानते थे कि यह पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। हम कुछ हटकर काम करना चाहते थे। आमतौर पर क्लाइंट के प्रोजेक्ट्स में हम नया प्रयोग नहीं कर सकते, इसलिए साल 2020 में हमें खुद की जमीन पर एक इको-फ्रेंडली घर बनाने का विचार आया।”
नम्रता और गौरव, घर बनाने के लिए मिट्टी और बैम्बू के अलावा, दूसरे विकल्प की तलाश में थे, तभी उन्हें हेम्पक्रीट के बारे में पता चला। दरअसल, हेम्प (भांग) के पौधे से हेम्प फाइबर तैयार होता है और इससे ‘हेम्प बायो एग्रीगेट लाइम कंक्रीट’ तैयार किया जाता है। जिसे सामान्य भाषा में हेम्पक्रीट के नाम से जाना जाता है। इसके ब्लॉक भांग के पौधे की शाखा के छिल्कों, चूना और फ्लाई ऐश के मिश्रण से बने होते हैं। अपनी प्राकृतिक संरचना के साथ हेम्पक्रीट भूकंप, बाढ़ और जंगल की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने में भी सक्षम है।
साल 2018 से कर रहे थे रिसर्च
नम्रता ने बताया कि वे दोनों साल 2018 से हेम्पक्रीट के बारे में रिसर्च कर रहे थे। उन्होंने इसी उदेश्य से Gohemp Agroventures नाम से एक स्टार्टअप की शुरुआत भी की थी। नम्रता ने अपने पिता की पुश्तैनी जमीन पर यह घर बनाया है। इस दंपति ने अपनी कमाई के तक़रीबन 30 लाख रुपये खर्च करके, इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है।

कुल 800 वर्ग फुट जगह में इस ‘हिमालयन हेम्प-इको स्टे को बनाया गया है। घर में बिजली के लिए एक 3-किलोवाट रूफटॉप सोलर पैनल लगा है। वहीं, पानी के लिए 4,000 लीटर का टैंक बनाया गया है, जिसमें बारिश का पानी जमा होता है और एक हैंड पंप का उपयोग करके पानी निकाला जाता है। साथ ही यहां उपयोग हुए पानी को पौधे उगाने के लिए दुबारा इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने जनवरी 2020 में होमस्टे बनाने का काम शुरू किया था, जिसे बनाने में तक़रीबन डेढ़ साल का समय लगा। 24 नवंबर 2021 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस होमस्टे का उद्घाटन किया था। नम्रता बताती हैं, “इस होमस्टे में एक बार में चार मेहमान आराम से रह सकते हैं। एक दिन यहां रुकने के लिए उन्हें 2400 रुपये देने पड़ते हैं।”

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

बीकेटीसी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे हेमंत द्विवेदी

Next Post

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्रीदेव सुमन की जयंती, महान क्रांतिकारी को किया याद

Next Post
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्रीदेव सुमन की जयंती, महान क्रांतिकारी को किया याद

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने धूमधाम से मनाई श्रीदेव सुमन की जयंती, महान क्रांतिकारी को किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राजनीति : हरक सिंह रावत कन्फ्यूजन में, समझ नहीं पा रहे हैं कि कहां से लोकसभा चुनाव लड़े!

3 years ago
क्राइम : लाखों के जेवर चोरी करने के आरोप में महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

क्राइम : लाखों के जेवर चोरी करने के आरोप में महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

6 months ago
सराहनीय : ग्रामीण विनोद रावत को पुनर्जीवन दे गए वन दरोगा अजयपाल पंवार

सराहनीय : ग्रामीण विनोद रावत को पुनर्जीवन दे गए वन दरोगा अजयपाल पंवार

4 months ago
बड़ी खबर : दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को परिवहन अधिकारी भगा रहा था नेपाल, ड्राइवर ने पहचाना तो पैदल हुआ फरार

ब्रेकिंग : पूर्व भाजपा नेता मुकेश बोरा गिरफ्तार, फरारी में सहयोग करने वाले परिवहन विभाग अधिकारी समेत चार पर मुकदमा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.