Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

ब्रेकिंग : भारत का ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान पर जवाबी हमला, 30 आतंकी मरे

May 7, 2025
in Uncategorized
0
ब्रेकिंग : भारत का ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान पर जवाबी हमला, 30 आतंकी मरे
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

Related posts

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

May 15, 2026
बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026

ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।

हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी सरकार के 3 अलग-अलग बयान

पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे।
दूसरा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 5 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है। मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह किए हैं।
तीसरा: पाकिस्तान ने भारत के हवाई हमलों के बाद लोकेशन और मरने वालों की संख्या को लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग दावे किए। पहले यानी रात 2 बजे बताया कि हमले 5 ठिकानों पर हुए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 घंटे बाद सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं। पीओके और पाकिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका ने कहा: यह शर्मनाक है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

दुस्साहस : खनन माफिया के हौसले बुलंद, SDO के साथ हुई मारपीट, वन कर्मियों में रोष,

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर : ‘मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर : ‘मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

ऑपरेशन सिंदूर : 'मैं भी मर जाता तो अच्छा था...' परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लापरवाही : नगर निगम बोर्ड मिटिंग न होने से ठंडे बस्ते में विकास कार्य

लापरवाही : नगर निगम बोर्ड मिटिंग न होने से ठंडे बस्ते में विकास कार्य

1 year ago
बड़ी खबर: बाबा के 12 ज्योतिर्लिंग में स्थापित होगी 60 कुंटल कांसे से निर्मित भव्य ओम की आकृति

बड़ी खबर: बाबा के 12 ज्योतिर्लिंग में स्थापित होगी 60 कुंटल कांसे से निर्मित भव्य ओम की आकृति

3 years ago
सराहनीय : रक्तदान महादान

सराहनीय : रक्तदान महादान

3 years ago
बड़ी खबर : बढ़ते वन्य जीव हमलों को लेकर अपनी ही पार्टी बरसे से भाजपा विधायक, बोले कार्रवाई नहीं हुई तो देंगे इस्तीफा

बड़ी खबर : बढ़ते वन्य जीव हमलों को लेकर अपनी ही पार्टी बरसे से भाजपा विधायक, बोले कार्रवाई नहीं हुई तो देंगे इस्तीफा

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल
  • बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट
  • श्रीनगर : चार साल बाद होने जा रहे व्यापार संघ चुनाव, 15 जून से पहले होंगे चुनाव

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

May 15, 2026
बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

बड़ी खबर : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से सर्च कमेटी गठन के संबंध में मांगी रिपोर्ट

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.